Weather Update Today: दिल्ली-UP को गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में भारी वर्षा का अनुमान; पढ़ें ताजा अपडेट
आईएमडी ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में 24 जून से 27 जून तक दिल्ली बंगाल सिक्किम असम मेघालय हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून की दस्तक के बाद देश को हीटवेव से राहत मिल गई है। Weather Update Today: दिल्ली-UP को गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में भारी वर्षा का अनुमान; पढ़ें ताजा अपडेट दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में दक्षिणी भारत में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 25 जून से 27 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों (दक्षिण, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी) में बारिश होने से अधिकतम तापमान के 3 डिग्री से 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। यहां होगी झमाझम बारिश आईएमडी ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में 24 जून से 27 जून तक दिल्ली, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ...